Eid al-Fitr: जम्मू-कश्मीर में मस्जिद के बाहर पथराव, सुरक्षाबलों पर फेंके गए पत्थर
अनंतनाग। आजईद उल-फितर है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। यह इस्लाम मजहब के अनुयायियों का पर्व है और आज दुनियाभर में यह पर्व मन रहा है। इस मौके पर, घरों में सेवईं बनती हैं। कहीं-कहीं खीर जैसे पकवान भी बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि, इस इस अवसर पर भारत में कुछ स्थानों से चिंतित कर देने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुबह ईद की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर पथराव हुआ, जहां लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। बहरहाल, स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस-प्रशासन ने कहा है कि कहीं अनहोनी नहीं होने दी जाएगी।
Recommended Video

इस बीच पथराव की घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोगों को सुरक्षा बलों पर पथराव करते हुए दिखाया गया है। एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज के दौरान कुछ लोगों ने 'आजाद कश्मीर' की मांग करते हुए नारेबाजी की और, फिर सुरक्षाबलों के आते ही उन पर पथराव शुरू कर दिया।

बहरहाल, वहां पुलिस तैनात है। घटना के बारे में पुलिस की ओर से कहा गया कि, अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह एक "मामूली झड़प" थी, जो किसी गलतफहमी से हुई थी।"
अनंतनाग से सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के एक वाहन पर पथराव होते देखा जा सकता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में पथराव की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आज ईद से पहले राजस्थान के जोधपुर में भी हिंसा भड़क गई। जिसके चलते वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications