Narco-Terrorism पर ED का बड़ा एक्शन, जम्मू कश्मीर में हिजबुल से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने भारत में रहकर आतंकियों को पनाह देने और खूंखार आतंकी संगठन हिजबुल से जुड़े होने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।अदालत ने उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेज दिया है। मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को दबोचने की कार्रवाई की जाएगी।
मामले एक्शन का अडपेड देते हुए ईडी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ईडी जम्मू की टीम ने आतंकवादी समूह हिजबुल मुजाहिदीन की विध्वंसक गतिविधियों के वित्तपोषण से जुड़े नार्को-आतंकवाद से जुड़े एक मामले के संबंध में पीएमएलए के तहत 22 जुलाई, 2024 को 02 आरोपियों व्यक्तियों, अरशद अहमद अल्ली और फैयाज अहमद डार को गिरफ्तार किया गया। उन्हें विशेष अदालत (पीएमएलए), जम्मू के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने ईडी की मांग पर दोनों आरोपियों को 5 दिन के लिएईडी की हिरासत रखने में आदेश दिया है।"

अरशद अहमद अल्ली और फैयाज अहमद डार की गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसी बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस के पहले 7 जुलाई, 2024 को केंद्रीय एजेंसी एनआईए ने एक बड़ा एक्शन लिया था। जिसके तहत नार्को-टेरर नेक्सस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 साल से फरार मुख्य आरोपी सैयद सलीम जहांगीर अंद्राबी उर्फ सलीम अंद्राबी को गिरफ्तार किया गया था। इस आतंकी पर जम्मू-कश्मीर के एक नार्को-आतंकवादी गठजोड़ मामले में इनाम घोषित किया गया था। ये आरोपी आतंकवादी संगठन एलईटी ( लश्कर-ए-तैयबा) के साथ हिजबुल से भी जुडा था।
अंद्राबी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है और जून 2020 से फरार चल रहा था। आतंकी की गिरफ्तारी नार्को-आतंकवादी गठजोड़ को खत्म करने और सीमा पार स्थित आतंकवादी संगठनों के भारत में बनाए गए ईकोसिस्टम को खत्म करने के एनआईए के प्रयासों में एक बड़ी सफलता थी।
बता दें कि एनआईए ने 26 जून 2020 को स्थानीय पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. जांच के दौरान पता चला कि सलीम अंद्राबी जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में मादक दवाओं की खरीद-फरोख्त और धन जुटाने की गहरी साजिश का हिस्सा था। यह साजिश ड्रग तस्करों की ओर से आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ मिलकर रची गई थी।












Click it and Unblock the Notifications