Earthquake: लेह-लद्दाख में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, जम्मू कश्मीर में भी कई बार लगे झटके
Earthquake के कारण केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर में धरती कांपी। रिपोर्ट के अनुसार लद्दाख में भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके गत चार-पांच दिनों में कई बार लग चुके हैं। शनिवार को एक और भूकंप के झटका लगा, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।

भूकंप के झटके लेह में भी महसूस किए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार लेह में 18 जून को तड़के धरती कांपी। रिपोर्ट के अनुसार आधी रात के पहले करीब 2.16 बजे भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कटरा में भूकंप की तीव्रता 4.1 ही रही। कटरा में लेह के लगभग डेढ़ घंटे बाद भूकंप के झटके लगे। लगातार लगे भूकंप के कई झटकों से दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में लोग आतंकित हैं।
इससे पहले 13-14 जून को भी भूकंप के झटके लगे थे, जिसके बाद डोडा और किश्तवाड़ में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। संवेदनशील इलाकों में भूकंप के झटकों के कारण लोग सहमे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications