'हमें दुश्मन ना समझें', कश्मीरियों पर हमलों के बीच CM अब्दुल्ला की अपील, मोदी सरकार के फैसलों पर भी कही ये बात
Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा उबाल पर है। इस बीच, देश के अन्य राज्यों से कश्मीर के छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। इस पर अब जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा, 'हमें दुश्मन ना समझें।'
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा,'ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों को अपना कर्तव्य निभाना होगा। जहां भी जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े रहेंगे। जब भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए आगे आए हैं। भारत सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, देखते हैं इसका क्या नतीजा निकलता है।'

मैंने बैठक में शामिल होने के लिए कई नेताओं से बात की है, लेकिन किसी ने भी मना नहीं किया है। इतना ही नहीं, कश्मीर के छात्रों के साथ देश के अन्य राज्यों से कथित तौर पर मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। इस मामले पर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने राज्य सरकारों से संपर्क कर अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने वाली राज्य सरकारों के साथ वे संपर्क में हैं। जहां पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीरियों को कथित तौर पर परेशान किया जा रहा है।
अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं इन राज्यों के अपने समकक्ष मुख्यमंत्रियों के भी संपर्क में हूं और उनसे अनुरोध किया है कि वे अतिरिक्त सावधानी बरतें। दरअसल, सीएम अब्दुल्ला सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार द्वारा सोशल मीडिया पर कश्मीरियों को कथित तौर पर परेशान किए जाने के वीडियो सामने आने के बाद हस्तक्षेप की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications