कश्मीर में राहुल गांधी बोले- इंडिया गठबंधन ने मोदी जी के कॉन्फिडेंस को खत्म कर दिया

Rahul gandhi in Srinagar, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद राज्य में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस सांसद और एलओपी राहुल गांधी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, जम्मू-कश्मीर की स्थिति को गंभीरता से लेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सम्मान की रक्षा करेंगे। यही नहीं मोदी पर हमला बोलते राहुल गांधी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास को खत्म कर दिया है।

Congress mp Rahul Gandhi says INDIA alliance has destroyed Narendra Modi s confidence

अपने दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, आप कार्यकर्ता नहीं हैं, आप परिवार हैं। जैसे ही हमें पता चला कि चुनाव होने वाले हैं, हमने सबसे पहले यहां जम्मू-कश्मीर आने का फैसला किया क्योंकि हम हर राज्य के लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारे लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व और उनका राज्य का दर्जा सबसे महत्वपूर्ण है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, भारत के इतिहास में, आजादी के बाद कई केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य में बदल दिया गया है, लेकिन केवल एक ही उदाहरण है जब राज्य का दर्जा छीन लिया गया और केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है, यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है और यह देश के लिए महत्वपूर्ण है।

राहुल गांधी ने कहा कि, मुझे जम्मू-कश्मीर के लोग पसंद नहीं बल्कि मैं उनसे प्यार करता हूं। यह बहुत पुराना रिश्ता है, खून का रिश्ता है। अगर किसी ने जम्मू-कश्मीर में आत्मविश्वास और निडरता के साथ काम किया है, तो वह कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। वे आगामी चुनावों में जम्मू-कश्मीर की स्थिति को गंभीरता से लेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और सम्मान की रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, लोकसभा चुनावों के दौरान इंडिया गठबंधन ने नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास को खत्म कर दिया है। उन्हें राहुल गांधी ने नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन, प्रेम, एकता, सम्मान की विचारधारा ने हराया है। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों, युवाओं से कहना चाहता हूं कि हमें नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलनी है। नफरत को प्यार से हराया जा सकता है और हम सब मिलकर नफरत को प्यार से हराएंगे।

राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि, जिस डर में आप जीते हो, इसको मैं पूरी तरह से मिटाना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि आप लोगों को क्या सहना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन होगा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता की इज्जत के साथ होगा, क्योंकि आपने अपनी पूरी जिंदगा कांग्रेस पार्टी को बढ़ाने में और भारत की रक्षा करने में गुजार दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+