'बहिष्कार के लिए जहां उठती थीं आवाजें, वहां भी उत्साह', जम्मू कश्मीर चुनाव पर बोले आयुक्त राजीव कुमार

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Phase 2: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी बुधवार 25 सितंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक 24.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'जहां बहिष्कार के लिए आवाजें उठती थीं, वहां भी जबरदस्त उत्साह के साथ वोटिंग हो रही है।'

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के चल रही वोटिंग पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम बहुत खुश हैं कि पूरी घाटी और जम्मू में बहुत जोश और उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। चाहे वह श्रीनगर की घाटी हो, या ऊंची पर्वत चोटियां जहां से मतदान बाधित करने के लिए आवाजें आती थीं।'

Rajiv Kumar

उन्होंने कहा कि हर जगह लोग हैं, सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं और यहां तक ​​कि उन इलाकों में भी जहां मतदान का बहिष्कार करने के लिए आवाजें उठती थीं, वहां भी उत्साह है। लोग कतारों में शांतिपूर्वक खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करके लोकतंत्र का सम्मान कर रहे हैं। यही जम्मू-कश्मीर में इतिहास बन रहा है।

यह दुनिया को देखना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से प्रलोभन-मुक्त तरीके से कैसे हो सकते हैं। आज, जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है, यह देखने के लिए विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में राजनयिक भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। बता दें, संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और दक्षिण कोरिया सहित लगभग 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिकों के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बडगाम और श्रीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।

विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस दौरे में इन राजनयिकों को चुनावी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने स्थानीय लोगों और मतदाताओं से बातचीत की और क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बता दें, सुबह 7 बजे शुरू हुआ चुनावी प्रक्रिया शाम 6 बजे खत्म होगा।

जम्मू कश्मीर के रियासी में सबसे ज़्यादा 33.39 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 11.67 प्रतिशत मतदान हुआ। पुंछ और राजौरी जैसे अन्य इलाकों में भी खासी भागीदारी रही, जहां क्रमशः 33.06 प्रतिशत और 30.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+