जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के हेलिकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें आगे क्या हुआ?
Cheetah Helicopter Emergency Landing: भारतीय सेना के एक हेलिकॉप्टर की सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तकनीकी खराबी के बाद एहतियातन लैंडिंग कराई गई। राजौरी जिले के सुंदरबनी तहसील के हथल गांव में उतरने वाला हेलिकॉप्टर अब अपने गंतव्य के लिए वापस उड़ गया है। यह जानकारी भारतीय सेना के अधिकारी ने दी।
भारतीय सेना ने कहा कि आज दोपहर करीब 12 बजे राजौरी जिले (जम्मू-कश्मीर) के सुंदरबनी तहसील के हाथल गांव के खेतों में कुछ तकनीकी समस्या के कारण भारतीय सेना/चीता हेलीकॉप्टर को एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर अब अपने गंतव्य के लिए वापस उड़ गया है।

यह घटना शुक्रवार को जयपुर जा रहे एक चेतक हेलीकॉप्टर को डीडवाना गांव के पास एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। इंजन चिप चेतावनी प्रकाश के बाद आपातकालीन लैंडिंग का संकेत दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications