Central Jail Cylinder Blast: कुपवाड़ा सेंट्रल जेल के अंदर बड़ा हादसा, फटा सिलिंडर, 9 कैदी घायल
Central Jail Cylinder Blast: कुपवाड़ा सेंट्रल जेल के अंदर हुई सिलिंडर ब्लास्ट की घटना में 9 कैदी घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल हुए कैदियों को अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे को लेकर कुपवाड़ा जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. इकबाल अहमद ने कहा कि 9 मरीजों में एक की हालत गंभीर है, जबकि बाकी घायल हुए कैदियों की हालत स्थिर है।

घायल कैदियों का स्वास्थ्य अपडेट देते हुए डॉ. इकबाल अहमद ने कहा, "आज शाम 6 बजे हमें सेंट्रल जेल कुपवाड़ा में जले हुए मरीजों के बारे में जानकारी मिली। हमने तुरंत अपनी एम्बुलेंस भेजी और मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मरीजों की देखभाल की और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद उन्हें एसएमएचएस श्रीनगर रेफर कर दिया गया। हमारे पास 9 मरीज आए... एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, बाकी की हालत स्थिर है।"
#WATCH | J&K: 9 inmates of Kupwara Central Jail injured due to a cylinder blast. pic.twitter.com/4WNOUSGK5f
— ANI (@ANI) June 19, 2024
#WATCH | Kupwara, J&K: Hospital Superintendent Dr Iqbal Ahmad says, "Today at 6 pm we got information about burn injury patients at Central Jail Kupwara. We immediately sent our ambulances and shifted the patients to the hospital. Doctors attended the patients and gave them first… pic.twitter.com/WP8qNOaCwl
— ANI (@ANI) June 19, 2024
किचेन के अंदर हुआ ब्लास्ट
विस्फोट जेल की रसोई के अंदर हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सात घायल लोगों को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पांच लोगों की हालत को देखते हुए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications