जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में गुरुवार की शाम विस्फोट हुआ है। बीएसएफ की ओर से बताया गया है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के बीएसएफ पर फायरिंग शुरू कर दी। यह फायरिंग आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर हुई है।
जम्मू कश्मीर बीएसएं। फ की ओर से कहा गया है कि हम जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से रात तकरीबन 8 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया गया और गोलीबारी की गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच भारी गोलीबारी हो रही है। यहां से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सिर्फ डेढ़ किलोमीटर दूर है। जिस तरह से पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की उससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं और वह घर के भीतर हैं। अभी भी गोलीबारी चल रही है।
Recommended Video
वहीं जब स्थानीय लोगों से पूछा गया कि क्या इस गोलीबारी में कोई घायल हुआ है तो उनका कहना है कि इस बारे में अधिकारियों को पता होगा। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को लश्कर ए तैयबा के आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने कुपवाड़ा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि यह एनकाउंटर माछिल सेक्टर में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications