Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उरी में पकड़े आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल, कैमरे पर बताई ISI की काली करतूतें

श्रीनगर, सितंबर 29: जम्मू-कश्मीर के उरी से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आतंकी अली बाबर ने पाकिस्तान को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। आतंकी बाबर ने कबूल किया है कि पाकिस्तानी सेना ने उसे ट्रेनिंग दी थी। अली बाबर ने यह भी बताया कि उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसएई ने रुपए का लालच दिया था। उरी सेक्टर में सेना द्वारा घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान सोमवार को 19 वर्षीय आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया।

पाक सेना ने दी ट्रेंनिंग

पाक सेना ने दी ट्रेंनिंग

सेना ने आज पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अली बाबर का वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह उरी सेक्टर में एक सैन्य शिविर में मीडिया से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।जिसमें वह कह रहा है कि, उसे लश्कर ए तैयबा और पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। पट्टन में हथियारों की आपूर्ति करने और उन्हें पार करने के लिए उसके आकाओं ने उसे 20 हजार रुपए उसे एडवांस दिए भी गए थे।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Uri में जिंदा पकड़े गए Terrorist Ali Babar Patra ने किए कई खुलासे | वनइंडिया हिंदी
    ISI ने दिया था रुपयों का लालच

    ISI ने दिया था रुपयों का लालच

    आतंकी ने आगे बताया कि, उन्होंने पहली किश्त देने के बाद उसे ₹ 30,000 की दूसरी किस्त देने का वादा किया गया था। उन्हें मुजफ्फराबाद में लश्कर के शिविर में प्रशिक्षित किया गया था और 18 सितंबर को छह आतंकवादियों के एक समूह के साथ घुसपैठ की गई थी।आतंकी बाबर ने बताया कि वह हथियारों की सप्लाई करने के मकसद से भारतीय सीमा में घुसा था। साथ ही उरी जैसे हमले की साजिश रची गई थी।

    आईएसआई ने उठाया गरीबी का फायदा

    आईएसआई ने उठाया गरीबी का फायदा

    बाबर ने बताया कि अपने पिता को जल्दी खो देने की वजह से गरीबी के कारण उसे गुमराह किया गया और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने का लालच दिया गया। दीपालपुर में उनके परिवार में उनकी विधवा मां और एक दत्तक बहन हैं। परिवार निम्न वर्ग से ताल्लुक रखता है जो बमुश्किल अपनी जरुरतों को पूरा कर पाता है। गरीबी से बचने के लिए बाबर ने सातवीं कक्षा के बाद सरकारी स्कूल से स्कूली शिक्षा छोड़ दी। जिसके बाद उसने 2019 में गढ़ी हबीबुल्लाह कैंप (केपीके) में तीन सप्ताह के प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद 2021 में पुनश्चर्या प्रशिक्षण लिया।

    खैबर कैंप में फरवरी 2019 में तीन हफ्ते की ट्रेनिंग ली

    खैबर कैंप में फरवरी 2019 में तीन हफ्ते की ट्रेनिंग ली

    बाबर ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के गड़ी हबीबुल्ला मुज्जफराबाद स्थित खैबर कैंप में फरवरी 2019 में उसे तीन हफ्ते की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान कुल 9 पाकिस्तानी लड़कों को उसके साथ ट्रेनिंग दी गई थी। सभी को कश्मीर में जिहाद के लिए तैयार किया गया। पाकिस्तानी सेना के एक सूबेदार ने मिलिट्री ट्रेनिंग दी। उसने बताया कि शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण के लिए नियोजित किए जाने वाले अधिकांश प्रशिक्षण पाकिस्तानी सेना के जवान देते हैं। उसके बाद 2021 में एक रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स कराया गया।

    आतंकी ने पाकिस्तान से की ये अपील

    आतंकी ने पाकिस्तान से की ये अपील

    वीडियो में बाबर ने कहा कि, मैं पाकिस्तानी सेना और आईएसआई से गुजारिश करता हूं कि मुझे वापस बुला लिया जाए। भारतीय सेना में मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया। मेरे पर कोई जुल्म नहीं किया। बाबर ने बताया कि इस्लाम खतरे में है और कश्मीर में मुसलमानों के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों सहित कथित हत्या के झूठे और नकली भाषण प्रशिक्षण के दौरान उपदेश का मुख्य विषय था। मैं पाकिस्तानी सेना से अपील करता हूं कि मुझे वापस बुला लें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+