जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षा बलों का वाहन हादसे का शिकार, 1 जवान शहीद, 6 घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार को बीएसएफ का वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 1 जवान शहीद हो गया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि 6 अन्य घायल बताएं जा रहे हैं। हादसा पुंछ के मनकोट सेक्टर में हुआ, जहां सुरक्षा बलों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद घायलों को नजदीकी सेना मेडिकल कैंप में भर्ती कराया गया है, जहां चार जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
बीएसएफ ने इस हादसे पर बताया कि पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में बीएसएफ के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा वाहन का सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से हुआ, जिसमें बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना मेंढर के बलनोई इलाके में हुई जब बीएसएफ के वाहन के चालक ने पहाड़ी सड़क पर एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।
उन्होंने कहा कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल बीएसएफ कर्मियों में से एक ने दम तोड़ दिया। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications