नेशनल कॉन्फ्रेंस को लद्दाख में बड़ा झटका, पार्टी की पूरी कारगिल यूनिट ने दिया इस्तीफा

नेशनल कॉन्फ्रेंस को लद्दाख में बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने जिस उम्मीदवार को यहां लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा है उसकी वजह से पार्टी की पूरी कारगिल यूनिट ने इस्तीफा दे दिया है।

लद्दाख में पार्टी के अडिशनल जनरल सेक्रेटरी कमर अली अखून ने यूनिट के फैसले की जानकारी पार्टी के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला को एक पत्र के जरिए दी है। मीडिया से बात करते हुए अखून ने कहा कि पार्टी का आला कमान हमारे ऊपर दबाव डाल रहा था कि वह कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार को हम लोग समर्थन दें।

farooq abdullah

लेकिन कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के फैसले के खिलाफ यह निर्णय लिया गया है, जिसने हाजी हनीफा जान का अपना उम्मीदवार बनाया था। अखून ने फारुक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी आला कमान का फैसला कारगिल के लोगों के खिलाफ जा रहा है।

हमें आला कमान की ओर से बहुत दबाव डाला जा रहा था कि कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन किया जाए। लद्दाख के भविष्य को बचाने के लिए हम सभी ने लद्दाख डेमोक्रेटिक अलायंस की ओर से निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा को समर्थन देने का फैसला लिया है। सभी राजनीतिक और धार्मिक संगठन उनका समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में आला कमान की ओर से आ रहे दबाव के बीच पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+