Jammu Kashmir: आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, बारामूला पुलिस ने पकड़े लश्कर के 3 मददगार, हथियार बरामद
JK Terrorist Module: जम्मू कश्मीर में पुलिस ने बड़े आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-तैयबा संगठन के 3 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करने में कायमाबी हासिल की है। पकड़े गए आतंकी युवकों को अपने संगठन में शामिल करने वाले थे।
बारामूला पुलिस ने रविवार (10 सितंबर) को एक टेररिस्ट रिक्रूटमेंट मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 3 आतंकवादी मददगारों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आतंकी 4 युवकों को आतंकी संगठन ज्वाइन करवाने वाले थे। पुलिस ने पकड़े गए आतंकियों से 3 हैंड ग्रेनेड और 30 एके-47 लाइव राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
दरअसल, सुरक्षाबलों ने चक टप्पर में पुलिस के साथ संयुक्त नाका लगाया था। इस दौरान चक टप्पर से क्रेरी की तरफ पैदल आ रहे महिला सहित तीन संदिग्ध लोगों को देखकर उनको रोका और तलाशी ली तो मेड इन चाइन 3 हैंड ग्रेनेड के साथ एके-47 के 30 जिंदा राउंड बरामद किए।
बारामूला पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन क्रेरी में यूए(पी) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। तीनों की पहचान लतीफ अहमद डार, शौकत अहमद लोन व इशरत रसूल के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए तीनों आतंकी लश्कर के मददगार हैं और सक्रिय आतंकवादियों उमर लोन और एफटी उस्मान के संपर्क में भी थे। उन्होंने क्रेरी में 4 युवकों की पहचान की थी, जिनको सक्रिय करके आतंक संगठन में शामिल करने वाले थे।
Recommended Video
इससे पहले बारमूला पुलिस ने ही 4 सितंबर को लश्कर के दो ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन के साथ-साथ एक चीनी पिस्तौल और एक हैंड ग्रैनेंड बरामद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications