124 साल की 'दादी' के घर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, लगाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

जम्मू, 2 जून: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। हालांकि अब रोजाना के मामलों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है, ऐसे में सरकार की कोशिश कम वक्त में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की है। इसके लिए कई इलाकों में डोर टू डोर अभियान शुरू किया गया है, ताकी उन बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन दी जा सके, जो स्वास्थ्य केंद्र पर आने में असमर्थ हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 124 साल की महिला को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।

corona

जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। ज्यादातर इलाका पहाड़ी होने की वजह से कई जगहों पर बुजुर्ग लोग स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में वहां पर डोर टू डोर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत बुधवार को बारामुला जिले के श्रकवाड़ा ब्लॉक के वगूरा गांव में बुजुर्ग महिला रेहती बेगम को वैक्सीन की पहली डोज दी गई, जिनकी उम्र 124 साल है। फिलहाल वैक्सीन लेने के बाद उनको कोई दिक्कत नहीं हुई। स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को वैक्सीन से संबंधित सभी चीजों को समझा दिया है।

J&K में कितने मामले?
जम्मू-कश्मीर भी कोरोना महामारी से बुरी तरह से प्रभावित है, जहां पर अब तक 2,92,360 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही वहां पर 3,939 की मौत हुई, जबकि 2,55,145 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या 33,276 है। वहीं राष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो अभी तक देश में 2,83,32,991 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 3.35 लाख की मौत हुई, जबकि 2.61 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+