जम्मू कश्मीर के कुलगाम में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

नई दिल्ली, 2 जून: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। विजय मूल रुप से राजस्थान के रहने वाले थे और यहां कुलगाम के आरेह गांव स्थित एक बैंक में नौकरी करते थे। विजय कुमार को बैंक के अंदर ही गोली मारी गई। राज्य पुलिस ने बताया है कि आतंकियों ने विजय कुमार पर हमला किया और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Target Killing के विरोध में कश्मीरी पंडितों का प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी | #News
     जम्मू कश्मीर

    विजय कुमार गुरुवार को भी रोजाना की तरह की बैंक में अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान बैंक में घुसे और उनको निशाना बनेते हुए गोलीबारी की। आतंकियों के हमले में बुरी तरह के घायल बैंक मैनेजर विजय कुमार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाली आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    कुलगाम में दो दिन पहले ही मंगलवार को एक स्कूल टीचर रजनीबाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रजनी जम्मू क्षेत्र के सांबा की रहने वाली थीं। रजनी बाला को कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में गोली मारी गई, जहां वह एक शिक्षक के रूप में तैनात थी।

    बता दें कि हाल के दिनों में कश्मीर में आम लोगों पर हमले बढ़े हैं। बीते कुछ दिनों में खासतौर से राज्य के अल्पसंख्यकों और दूसरे राज्यों के लोगों को आतंकियों ने निशाना बनाया है। कई कश्मीर पंडित भी आतंकियों की गोली का निशाना बने हैं, जिसको लेकर कश्मीरी पंडित काफी समय से विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वो सरकार से इस ओर कदम उठाने को कह रहे हैं। कश्मीरी पंडित असुरक्षा की भावना को लेकर घाटी से पलायन करने की बात भी कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+