जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन के अनुसार कम खतरे का हिमस्खलन कुपवाड़ा में अगले 24 घंटे के भीतर समुद्र तल से तकरीबन 2800 मीटर की ऊंचाई पर आ सकता है।

प्रशासन की ओर से लोगों को सुझाव दिया गया है कि अगले आदेश तक जो लोग इन क्षेत्र में रहते हैं वह सावधानी बरतें और हिमस्खलन वाले संभावित क्षेत में जाने से बचें। बता दें कि कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को ऊपरी चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था। ऐसे में प्रशासन की ओर से अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की संभावना जाहिर की गई है।

Avalanche

बता दें कि जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में भी बारिश की वजह से पारा नीचे गिर गया है। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में समय समय पर हो रही हल्की बारिश की वजह से पारा और नीचे चला गया है।

जम्मू कश्मीर में अधिकतम पारा 18 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं श्रीनगर का अधिकतम पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। लेह की बात करें तो यहां अधिकतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा -5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। दक्षिण कश्मीर में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है। ऊंचे इलाकों की बात करें तो यहां भी बर्फबारी हो रही है। यहां 6 इंच तक बर्फबारी होने की संभावना है। कुछ इलाकों में 10 इंच तक बर्फबारी की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+