Atiq ahmed ki khabar: 'जानती हूं वो अच्छा आदमी नहीं था लेकिन...', अतीक की हत्या पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती
atiq ahmed ko kisne mara: जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिस तरह से अतीक अहमद की हत्या हुई, उससे लगता है कि यूपी में जंगल राज है।

atiq ahmed ki news: माफिया से विधायक और फिर सांसद बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा के बीच हुई हत्या से इस वक्त यूपी सहित पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है।
मामले में यूपी सरकार सवालों के घेरे में है और विपक्षी दल प्रदेश की कानून व्वयस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं।
विपक्षी दलों का कहना है कि जब पुलिस सुरक्षा के बीच ही इस तरह खुलेआम हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है तो फिर जनता कैसे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती है।
'यूपी में पूरी तरह से जंगल राज'
वहीं, अब जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी अतीक अहमद की हत्या को लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'हम सभी इस बात को जानते हैं कि अतीक अहमद अच्छा आदमी नहीं था। लेकिन, पुलिस कस्टडी में जिस तरह से उसकी हत्या की गई, उसे देखकर लगता है कि यूपी में पूरी तरह से जंगल राज है।'
'क्राइम की दुनिया में बड़ा नाम बनना चाहते थे आरोपी'
आपको बता दें अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को शनिवार शाम को जब मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था तो उसी वक्त तीन हमलावरों ने दोनों भाइयों के ऊपर खुलेआम फायरिंग कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के तीनों आरोपी यूपी के ही अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और अपने आप को बड़ा माफिया बनाने के मकसद से तीनों ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की।
'पुलिस सुरक्षा में कैसे हुई अतीक की हत्या?'
इस मामले में यूपी पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी सुरक्षा के बीच एक हाई-प्रोफाइल माफिया की खुलेआम हत्या कैसे हो गई। हालांकि तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक आयोग का भी गठन किया है। इसके अलावा सोमवार को यूपी के डीजीपी ने मामले की जांच के लिए दो एसआईटी भी बनाई।












Click it and Unblock the Notifications