Article 370: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज भी हंगामा, भाजपा विधायकों को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला
Jammu-Kashmir Assembly Row: जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पांचवें दिन यानी आज भी जमकर हंगामा हो रहाहै। ये हंगामा अनुच्छेद 370 बहाली प्रस्ताव पर हो रहा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के आदेश पर सदन के वेल में प्रवेश करने वाले भाजपा विधायकों को मार्शलों द्वारा बाहर निकाला गया।
जिस पर सदन के बाहर भी काफी बवाल मचा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि सदन में बीजेपी लगातार आर्टिकल 370 के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है।

एक दिन पहले भी सदन में हंगामा हुआ था। जिसके बाद भाजपा की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने कड़े शब्दों में प्रस्ताव की निंदा की थी।
पिछले तीन दिनों से विवादास्पद प्रस्ताव की वजह से हंगामा
मालूम हो कि JK के विधानसभा सदन में पिछले तीन दिनों से विवादास्पद प्रस्ताव की वजह से हंगामा हो रहा है, दरअसल इस प्रस्ताव में राज्य के विशेष दर्जे को तत्काल बहाल करने की मांग की गई है। । भाजपा ने इस कदम का विरोध किया और इसे "अवैध" बताया तथा इसे वापस लेने की मांग की।
हालांकि, स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने उनकी मांग को खारिज करते हुए कहा कि केवल सदन ही किसी पारित प्रस्ताव को पलट सकता है।
विधानसभा सदन से BJP विधायकों को मार्शलों ने बाहर निकाला
लेकिन भाजपा विधायक नारेबाजी करने लगे, भाजपा सदस्यों द्वारा सदन से वॉकआउट किए जाने के बाद कुछ सदस्य सदन के वेल में चले गए जिससे हाथा-पाई की नौबत आग गई औऱ उसके बाद मार्शलों ने उन्हें बाहर कर दिया। मंगलवार को भी हंगामा हुआ था।
अनुच्छेद 370 और 35ए का समर्थन करने वाले बैनर को फाड़ा
कल भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के भाषण के दौरान, आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के नेता शेख खुर्शीद अनुच्छेद 370 और 35ए का समर्थन करने वाले बैनर लेकर विधानसभा के बीच में आ गए। भाजपा विधायकों ने हस्तक्षेप करते हुए बैनर फाड़ दिया, जिसके कारण पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के विधायक सज्जाद लोन के साथ हाथापाई हो गई। इस घटना के कारण सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications