JK: '6 दिनों से शोक में थी और सो नहीं पाई', लापता सैनिक बेटे को देख खुशी से झूम उठीं मां, सेना को कहा शुक्रिया
Missing Army Personnel Found: जम्मू-कश्मीर में लापता सेना का जवान 7 दिनों बाद मिला तो उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जवान जावेद अहमद वानी की मां ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं पिछले 6 दिनों से शोक में थी। इस दौरान मैं सो नहीं पाई।
सैनिक की मां ने कहा कि जब मैंने अच्छी खबर सुनी तो मुझे बहुत खुशी हुई। अब मैं उन सभी सुरक्षा बलों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमारे बेटे को ढूंढने में मदद की। कल मेरा बेटा मिल गया। वह 7 दिनों से कुलगाम से लापता था। हमें बहुत खुशी हो रही है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से सेना का जवान जावेद अहमद वानी (25) छुट्टी से वापस लौटने से ठीक एक दिन पहले लापता हो गया था। उनकी कार पर खून के धब्बे देखे गए थे। आशंका थी कि उनका अपहरण कर लिया गया है। घटना पिछले महीने 29 जुलाई को हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से लगातार जम्मू-कश्मीर पुलिस जवान की तलाश में थी।
सैनिक के भाई मुदासिर अहमद वानी के मुताबिक जवान की कार कुलगाम के अचथल इलाके में लावारिस हालत में मिली थी। मुदासिर ने बताया कि उनके भाई 29 जुलाई की शाम को 7 बजे के बाद घर से बाजार के लिए निकले थे। लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि उनकी कार लावारिश हालत में पड़ी थी। जब वहां गए तो कार पर खून के धब्बे देखे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications