J&K: पुंछ में 2 एंटी पर्सनल माइन और 1 मोर्टार शेल बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट
नई दिल्ली, 02 अगस्त। भारतीय सेना ने सोमवार को पुंछ जिले में दो एंटी पर्सनल माइन्स और एक मोटर शेल को बरामद किया। वहीं वहीं चांडियाल इलाके से 51 एमएम का मोर्टार खोल बरामद किया गया। जिन्हें नष्ट के करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाना पड़ा।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मौके पर बुलाए बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक उसे नष्ट कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने जीएनएस को बताया कि सेना की 49 आरआर ने गुरसाई मेंढर इलाके के केरी टॉप बालाकोट में दो एंटी-पर्सनल खदानें बरामद कीं। वहीं चांडियाल इलाके से 51 एमएम का मोर्टार कवर बरामद किया गया। सेना इसकी लेकर छानबीन कर रही है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये एंटी पर्सनल माइंस और मोर्टार कवर कितने पुराने हैं।
पिछले कुछ दिनों से घाटी और उसके आसपास के जिलों में आतंकियों और सेना की बीच मुठभेड़ की खबरें आईं हैं। रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। जिसकी पहचान इरशाद अहमद के रूप में की गई। जबकि यहां से दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किय गया। वहीं शनिवार को 30 जुलाई को 26 असम राइफल्स, जेकेपी और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक आतंकी को पकड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications