जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
श्रीनगर, 2 अगस्त: जम्मू कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि सोमवार को अनंतनाग में राज्य पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए अनंतनाग शहर में विस्फोट करने और युवाओं को आतंकी गुटों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी आईईडी बनाने में एक्सपर्ट हैं। इनके पास से हथगोले और दूसरे हथियार बरामद हुए हैं। ये चारों अंडर ग्राउंड रहकर काम कर रहे थे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर के इलाके के युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग दे रहे थे। ये युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा के अलावा हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करते थे। पुलिस ने कहा है कि अपने तंत्रों की सूचना पर उसने ये गिरफ्तारियां की हैं। उनको इस तरह के ग्रुप की सूचना मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर ये चार लोग गिरफ्तार किए गए।












Click it and Unblock the Notifications