कोकेरनाग मुठभेड़: दुर्घटनावश चली गोली CRPF जवान के पैर में लगी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग के जंगलों में आज पांचवें दिन भी मुठभेड़ जारी है। सेना को गडूल कोकेरनाग के जंगलों में दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इससे पहले सेना ने शनिवार को एक आतंकी को मार गिराया था। लेकिन इस बीच एक और ताजा खबर सामने आ रही है कि दुर्घटनावश चली गोली सीआरपीएफ जवान के पैर में लग गई है जिसके बाद वह घायल हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनंतनाग एनकाउंटर पर कश्मीर ADGP का आया जवाब
बता दें कि अनंतनाग में चल रहे मुठभेड़ में अब तक सेना के दो अधिकारी, एक जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो चुके हैं। वहीं इस ऑपरेशन को लेकर कश्मीर के ADGP विजय कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2-3 आतंकी कोकेरनाग के घने जंगलों में छिपे हैं जिन्हें जल्द ही मार गिराया जाएगा।

ऑपरेशन को सटीक सूचना के आधार पर दिया जा रहा अंजाम- एडीजीपी कश्मीर
कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने कहा कि कोकरनाग मुठभेड़ को लेकर कुछ पूर्व सैन्य व पुलिस अधिकारी अनुमान के आधार पर टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे बचा जाना चाहिए। इस ऑपरेशन को सटीक सूचना के आधार अंजाम दिया गया है। दो से तीन आतंकी घिरे हुए है उन्हें शीघ्र मार गिराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications