एक बार फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालु बोले- बिना बाबा के दर्शन वापस नहीं जाएंगे

श्रीनगर, 11 जुलाई। अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। जिस तरह से बादल फटने की घटना के बाद आंशिक रूप से अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था उसके बाद एक बार फिर से इस पवित्र यात्रा को शुरू कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के नए जत्थे को जम्मू के बेस कैंप से रवाना कर दिया गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हम इस बात का प्रण लेकर निकले हैं कि चाहे प्राण चले जाएं लेकिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए बिना नहीं लौटेंगे। हम बाबा के दर्शन करने के लिए आए थे लेकिन इस हादसे की वजह से यात्रा को रोक दिया गया था, लेकिन हम खुश हैं कि सरकार ने एक बार फिर से यात्रा को शुरू कर दिया है। अमरनाथ यात्रा को बेस कैंप चंदवाड़ी से एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है।

amarnath

बता दें कि बादल फटने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम के नुनवान आधार शिविर का रविवार को दौरा किया था। उन्होंने फिर से यात्रा को कैसे शुरू किया जाए इसपर चर्चा की। गौर करने वाली बात है कि शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया था, जिसकी वजह से इलाके में अचानक से बाढ़ आ गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी और 40 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने खुद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया है और जल्द से जल्द
ऐसे देखें रिजल्ट स्थिति को बेहतर करने के निर्देश दिए जिससे कि यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनसे उनका स्वास्थ्य पूछा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+