अमरनाथ में बादल फटने से जिन लोगों की जान गई, उनके परिजनों को 10 लाख मिलेंगे, सुविधाएं बहाल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्थित बाबा बर्फानी के धाम की तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पिछले हफ्ते यहां पहाड़ों पर भीषण वर्षा हुई थी, जिससे सैकड़ों तीर्थयात्री अथाह जल की चपेट में आ गए थे। मौसम विभाग ने कहा था कि, यह बादल फटने की घटना थी। जिसके कारण 17 तीर्थयात्रियों को जान गंवानी पड़ी और काफी लापता भी हो गए। अब जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीड़ितों के संबंध में एक जरूरी जानकारी दी है।

Amarnath yatra 2022: Rs 5 lakhs additional aid for the families of those who Lost lives in cloudburst

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कहा कि, जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों की आपदा के बाद शुरू किया गया बचाव-कार्य लगभग समाप्त हो गया है। अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों के ​लिए कई सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। सभी यात्रियों का पहले से ही 5 लाख रुपये का बीमा है। सिन्हा बोले, "हमने तय किया है कि अमरनाथ में बादल फटने से मरने वालों के परिवारों को मंदिर बोर्ड से अतिरिक्त 5 लाख रुपए की मदद भी मुहैया कराई जाए।" इस प्रकार यह राशि 10 लाख रुपए होती है।

news

अमरनाथ गुफा के नजदीक फटे थे बादल

विगत 8 जुलाई को बादल फटने की घटना के चलते यहां 17 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया कि, आपदा के दरम्यान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। वहीं, लापता 40 लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है। मौके पर सेना ने बचाव कार्यों के लिए 4 MI-17 हेलीकॉप्टरों और 4 चेतक हेलीकॉप्टरों को लगाया था। डीजी एनडीआरएफ ने भी रविवार को इलाके का दौरा किया था। विभिन्न स्थानों पर फंसे 15000 हजारों तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+