Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर सुलग उठा कश्मीर! श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले
Kashmir protests Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतोलला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव चरम पर है। ईरान के रहबर आयतोलला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में आज लगातार दूसरे दिन कश्मीर के विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए।
सोमवार, 2 मार्च 2026 को श्रीनगर समेत घाटी के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पूरी घाटी में कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। श्रीनगर के पुराने शहर (Down Town) और शिया बहुल इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोलों का सहारा लिया।
Srinagar Lal Chowk Sealed: छावनी में तब्दील हुई घाटी लाल चौक और घंटाघर सील
रविवार 1 मार्च को हुए विशाल प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने सोमवार सुबह से ही कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक और घंटाघर को कंटीले तारों और बैरिकेड्स से पूरी तरह सील कर दिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। जम्मू कश्मीर के अंदर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और जगह-जगह नाकेबंदी की गई है ताकि लोग बड़े समूहों में जमा न हो सकें।
Kashmir protests को लेकर घाटी के स्कूल-कॉलेज बंद परीक्षाएं हुईं कैंसिल
हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे कश्मीर संभाग में 2 और 3 मार्च को सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने 2-3 मार्च को होने वाली अपनी सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट की स्पीड को घटाकर 2G कर दिया गया है।
"शोक मनाना अपराध नहीं": किसने क्या-कहा?
प्रतिबंधों को लेकर कश्मीर के राजनेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपील की कि शोक मना रहे लोगों को शांतिपूर्वक दुख प्रकट करने दिया जाए और प्रशासन को अनावश्यक बल प्रयोग से बचना चाहिए।
श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्लाह ने लाल चौक को सील करने को 'अपमानजनक' करार दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग निर्दोष जिंदगियों के लिए संवेदना जताने बाहर आते हैं, तो उसे 'कानून-व्यवस्था' की समस्या नहीं माना जाना चाहिए। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले 'मुत्तहिदा मजलिस-ए-उलेमा' ने आज घाटी में स्ट्राइक का आह्वान किया था, जिसे पीडीपी और अन्य दलों का समर्थन मिला है।
कश्मीर और ईरान का 'सदियों पुराना' रिश्ता
विशेषज्ञों का कहना है कि कश्मीर में खामेनेई की मौत पर इतना तीखा आक्रोश इसलिए है क्योंकि कश्मीर का ईरान के साथ गहरा सांस्कृतिक और भाषाई जुड़ाव रहा है। ऐतिहासिक रूप से कश्मीर को 'छोटा ईरान' भी कहा जाता है। घाटी की करीब 15 लाख शिया आबादी खामेनेई को अपना धार्मिक और राजनीतिक मार्गदर्शक मानती है।
प्रशासन और DGP नलिन प्रभात और IGP विधि कुमार बर्दी ने संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की अपील की है। फिलहाल पूरी घाटी में सन्नाटा पसरा है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications