श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक टेंपो ड्राइवर की मौत
श्रीनगर, अप्रैल 06। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में एक बहुत भयानक हादसा हुआ है। यहां शहर के बॉटनिकल गार्डन इलाके में ट्यूलिप गार्डन के पास सिलेंडर फटने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति एक टेंपो चालक था। जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब टेंपो ड्राइवर ने गाड़ी को पार्किंग में लगाया था और गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला। यह टेंपो जम्मू का था।

पुलिस के अनुसार टेंपो ड्राइवर की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन विस्फोट के बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
त्राल में मारे गए दो आतंकी
आपको बता दें कि इस घटना के अलावा अवंतिपोरा के त्राल इलाके में एक एनकाउंटर भी हुआ है। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद और लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की पहचान सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ तल्हा के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications