कश्मीर: कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, दो और आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: कश्मीर घाटी में आतंकी अब बेगुनाह लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिस वजह से गैर स्थानीय पलायन को मजबूर हैं। हालांकि भारतीय सेना फिर से घाटी में शांति स्थापित करने की कोशिश में लगी है, उसके लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा। इसी क्रम में बुधवार को सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर किया गया। साथ ही अन्य आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपेरशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक कुलगाम जिले में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। जिसके बाद बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया गया। इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी दो आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले शोपियां में दिन में हुए एक ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर हुए थे। उस मुठभेड़ में एक सेना का जवान भी शहीद हुआ। वहीं पिछले 15 दिनों में केंद्र शासित प्रदेश में मारे गए आतंकियों की संख्या 17 हो गई है।
पीटीआई के अनुसार आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के साइड ग्रुप द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के थे। शोपियां में मारा गया एक आतंकी आम नागरिकों की हत्याकांड में शामिल था। उसने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बढ़ई की हत्या की थी। आईजीपी कश्मीर जोने विजय कुमार के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल आह वानी के रूप में हुई है, जो 2020 से सक्रिय था। घाटी में सेना और पुलिस तेजी से ऑपरेशन चला रही है, जिसके तहत दो हफ्तों में 15 आतंकियों को मार गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications