जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के एक साथ दो हमले, शोपियां में BJP नेता को मारी गोली, अनंतनाग में टूरिस्ट कपल पर हमला
Jammu and Kashmir Terrorist Attack: देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर टेरर अटैक को अंजाम दिया है। दहशतगर्दों ने एक घंटे में दो हमले किए, जिसमें एक पर्यटक कपल और एक भाजपा नेता को अपना निशाना बनाया।
आतंकियों ने अनंतनाग और शोपियां में दो अलग-अलग फायरिंग की वारदात की। शोपियां में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच पर फायरिंग की, जबकि अनंतनाग में राजस्थान से आए एक कपल को गोली मार दी।

शोपियां में भाजपा नेता की हत्या
आतंकियों ने शोपियां के हीरपोरा इलाके में बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद पर गोलियां चलाई, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने ऐजाज अहमद नाम के शख्स पर फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद आईजीपी कश्मीर ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हीरपोरा में आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख की मौत हो गई।
अनंतनाग में पर्यटक कपल पर फायरिंग
वहीं आतंकियों ने अनंतनाग में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जहां पहलगाम इलाके में राजस्थान के जयपुर से आए एक कपल को गोली मार दी। आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाया। यहां जयपुर के एक कपल फरहा और तबरेज को गोली मारी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जयपुर का कपल अनंतनाग घूमने आया था, जो यानेर इलाके के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुआ था। पति का नाम तरबेज और पत्नी का नाम फराह है। दोनों को घूमते समय रात में गोली मारी गई है।












Click it and Unblock the Notifications