जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, लश्कर के दो खूंखार आतंकी पुलिस कस्टडी से फरार
LeT Terrorists Escape: लश्कर के दो आतंकी पुलिस कस्टडी से भाग गए हैं जिसके बाद से जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक शराब की दुकान पर बम विस्फोट में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी बुधवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गए। मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला के रूप में पहचाने गए दो आतंकवादी मई 2022 से पुलिस हिरासत में थे। लेकिन अब फरार होने की खबर सामने आ रही है।
शराब दुकान पर बम धमाका करने के हैं आरोपी
दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। दोनों खतरनाक आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बारामूला और उत्तरी कश्मीर के अन्य हिस्सों में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दोनों आतंकवादी पिछले साल बारामूला में एक शराब की दुकान पर हुए बम विस्फोट में शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने दी घटना की जानकारी
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दो आरोपी, जो बारामूला पुलिस स्टेशन में हिरासत में थे, आज सुबह के भोजन के दौरान भाग गए। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications