जालौन: छात्रा को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप, बीमार मां को देखने अस्पताल जा रही थी वो

जालौन। खबर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से है। यहां एक 16 साल की नाबलिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही थी, तभी उसे अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर शुक्रवार को उरई कोतवाली पहुंचे और केस दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया गया दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं।

physical attack of minor girl in Jalaun district

घटना उरई कोतवाली के वन विभाग के पास की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उरई की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा की मां की बुधवार को तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल दिखाने के लिए ले गए। लेकिन काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तो बेटी को चिंता हुई। वह अपनी मां को देखने के लिए रात करीब 12 बजे पैदल अस्पताल के लिए घर से जा रही थी। जब वह शहीद भगत सिंह चौराहे के पास पहुंची तो वहां काफी अंधेरा था। इस पर छात्रा वापस घर जाने लगी।

उसी दौरान दो युवक उसके पीछे लग गए और कुछ दूर जाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया और उसे अगवा कर वन विभाग कार्यालय के पीछे उठा ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को डरा धमका कर भाग निकले। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची पर उस वक्त उसने किसी से कुछ न बताया। गुरुवार की रात छात्रा को परेशान देख जब मां ने उससे पूछा तब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली आए। पुलिस ने पीड़िता को महिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सर्विलांस की मदद से आरोपी हुए गिरफ्तार
वहीं, मामले में उरई कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करेंगे। कोर्ट से अपील की जाएगी कि आरेापियों को कठोरतम दंड मिले।

ये भी पढ़ें:-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+