Jalaun: दो सगे भाइयों की पत्नियां अपने प्रेमियों संग फरार, सोना-चांदी समेत लाखों का माल ले उड़ीं देवरानी-जेठानी
उत्तर प्रदेश के जालौन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमे दो सगे भाइयों की पत्नियां एक साथ अपने-अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई। यही नहीं बल्कि देवरानी-जेठानी घर में रखी नगदी जेवरात व अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गईं। जिसके बाद पीड़ित भाइयों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस पर मामला गुमसुदगी में दर्ज करने और कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है।
Recommended Video

रिस्तेदार संग प्रेम-प्रसंग, प्रेमी संग फरार हुई देवरानी-जेठानी
आपको बता दे कि पूरा मामला जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र का है, जहां के एक ग़ांव निवासी दो सगे भाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुँचे। उन्होंने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर मे ग्राम नकेपुरा निवासी एक युवक का आना जाना था। जिसका फायदा उठाकर उसने हमारी पत्नियों को बहका लिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसने अपने एक अन्य साथी की मदद से मेरी पत्नी व छोटे भाई की पत्नी को घर से भगा ले गया है।

नींद की गोली देकर किया बेहोश, उड़ा लिया लाखों का सामान
बड़े भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि छोटे भाई की पत्नी ने हम लोगों को नींद की गोलियां खिला दी थी। जिससे हम सब थे। मौके का फायदा उठाते हुए देवरानी-जेठानी ने मिलकर घर मे रखी हुई नगदी व आभूषण चोरी किये और बच्चों सहित प्रेमियों के साथ भाग गई। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत नदीगांव थाना पुलिस से की तो उन्होंने दबाव बनाकर मामला गुमसुदगी में दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है।












Click it and Unblock the Notifications