'गुरुजी बैड टच करते हैं...' छात्राओं ने सुनाई आपबीती, पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को किया गिरफ्तार, देखें Video
Jalaun Uttar Pradesh news: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सरकारी स्कूल के बाहर छात्र-छात्राएं एकत्र हैं और नाराजगी जता रहे हैं।
वायरल वीडियो देखने से पता चल रहा है कि छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक उनके साथ घिनौनी हरकत करता है। अकेले में लड़कियों को बुलाकर उनका प्राइवेट पार्ट छूता है तथा उनका दुपट्टा भी हटा देता है। मना करने पर उनके साथ मारपीट भी करता है।

बताया जा रहा है कि छात्राओं द्वारा लगातार प्रधानाध्यापक द्वारा ऐसा गलत काम किया जा रहा था। उसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जानकारी मिलने के बाद गांव से काफी संख्या में लोग स्कूल में पहुंच गए और प्रधानाध्यापक से पूछताछ की।
इस दौरान वहां मौजूद कोई शख्स वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने वहां जमकर हंगामा भी किया। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर ली।
यह पूरा मामला कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना में स्थित कन्या जूनियर विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि कन्या जूनियर विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ गलत हरकत की जाती थी। 17 अगस्त को प्रधानाध्यापक ने एक नाबालिक छात्रा का प्राइवेट पार्ट छू दिया था।
हिम्मत करके उसने अपने परिजनों से बताई पूरी बात
बताया जा रहा है की छात्रा के साथ जब प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़छाड़ किया गया तो छात्र ने उसका विरोध किया। उसके बाद प्रधानाध्यापक ने उसके साथ मारपीट की। घर पहुंचने के बाद छात्र द्वारा अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
जानकारी होने के बाद परिजन वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा बताया गया कि थाना कदौरा क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग बच्ची के साथ अध्यापक द्वारा की गयी घटना के संबन्ध में वादिया की तहरीर के आधार पर थाना कदौरा में सुसंगत धाराओं मेंअभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार जेल भेजा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications