Jalaun Encounter: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाश, चार दिन पहले ड्यूटी पर तैनात सिपाही की थी हत्या
चार दिन पहले ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह को गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

Jalaun Encounter News: उत्तर प्रदेश के जौलान जिले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने चार दिन पहले गोली मार दी थी। जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आज यानी 14 मई को सिपाही को गोली मारने वाले 2 आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में एक बदमाश की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, दूसरे बदमाश को इलाज के लिए जाते वक्त मौत हो गई। इस मुठभेड़ में उरई इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 10 मई को सिपाही भेदजीत सिंह उरई कोतवाली की हाईवे स्थित पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे।
इस दौरान सिपाही को रात के करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर कुछ संदिग्ध दिखाई दिए, जिसपर सिपाही ने उनपर टॉर्च मार दी। टार्च दिखाने पर जब बाइक सवार नहीं रुके तो सिपाही ने उनका पीछा किया। सिपाही को अपने पीछे आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
Recommended Video

इस दौरान सिपाही के सिर में बदमाशों की एक गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सिपाही की मृत्यु की खबर जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंचे इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी थी।
फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से सबूत जुटाए और चार टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी कर कांम्बिक शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।












Click it and Unblock the Notifications