लगातार बढ़ रहे हैं डूबने के मामले; जालौन में नूंन नदी में नहा रही तीन युवतियां डूबी, तलाश जारी
जून की ये भीषण गर्मी लोगों को नदी, नहर और स्विमिंग पूल की तरफ खींच रही है। लेकिन गर्मी से राहत पाने के चक्कर में लगातार लोग मौत के मुँह में समाते जा रहे हैं। जौलान में नदी में नहाने गई तीन युवतियां गहरे पानी में डूब गई।

बढ़ती गर्मी के बीच लोगों के नदियों और नहरों में नहाते समय डूबने की घटनाए लगातार बढ़ती ही जा रही है। जहां एक तरफ बीते रविवार प्रयागराज में 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी, तो वहीं सोमवार को उत्तर प्रदेश के जालौन में तीन युवतियां नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई। नदी में डूबते समय किशोरियों के शोर मचाने से लोगों ने 2 किशोरियों को तो बचा लिया लेकिन एक किशोरी लापता हो गई, जिसकी तलाश जारी है।

संतुलन बिगड़ने से डूबी तीन युवतियां
आपको बता दे कि यह घटना जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा की है। यहां अपनी रिश्तेदारी में आई दो किशोरी रिश्तेदार की बेटी के साथ ग़ांव के समीप नूंन नदी में नहाने के लिए गई हुई थी। तीनो लड़कियां नून नदी में स्नान कर रही थी कि इसी दौरान नदी में तीनों का संतुलन बिगड़ गया और तीनों लडकिया नदी में डूबने लगी।

दो को बचाया गया, एक की तलाश जारी
डूबते समय लड़कियों ने जोर जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़कियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग नदी के पास पहुँचे और उन्होंने नदी में कूंदकर दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि एक किशोरी नदी में डूब गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबी हुई किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications