Jalaun Cylinder blast: CNG गैस सिलेंडर से पीतल निकालते समय हुआ धमाका, परिवार के 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के जालौन में बड़ा हादसा हो गया है। गैस का रिसाव होने से अचानक एक घर में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। इस घटना में परिवार के 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिसके बाद झुलसे लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों को झांसी रेफर कर दिया था। जिसमे से इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। अन्य लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
सिलेंडर में ऐसे हुआ ब्लास्ट
बता दें कि पूरा मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी का है। यहां पर बीती रात कबाड़ी का काम करने वाला एक व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर से पीतल निकाल रहा था। तभी अचानक गैस का रिसाव होने लगा और यह गैस घर की रसोई तक जा पहुंची और आग लग गयी। आग लगने से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां पर खाना बना रही एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

परिवार के 7 लोग झुलसे, 3 की मौत
वहीं कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिवार के ही 7 लोग इस आग से झुलस गए। इस दौरान पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी के लिए रेफर कर दिया। जिनमे से 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications