जालौन: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, 4 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर,4 लोगों की हुई मौत

Jalaun News, जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को इलाद के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 died and 7 injured in road accident in jalaun

जानकारी के अनुसार, हादसा जालौन के कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे-27 की उरई कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां सुबह आठ बजे के आसपास सधारा से सवारियों को लेकर बोलरो गाड़ी उरई आ रही थी। जैसे ही गाड़ी हाइवे पर बाईपास रोड के समीप पहुंची तेज गति में आ रहे ट्रक ने उसमे टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद ट्रक बोलेरो के ऊपर पलट गया। जिससे उस पर सवार मानवेन्द्र यादव (28) निवासी ग्राम सधारा, ओमप्रकाश (28) निवासी ग्राम भदरेखी, कोमल (14) निवासी ग्राम सधारा की समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बुन्देलखण्ड केशरी रहे मोती पहलवान का पुत्र मानवेन्द्र यादव निवासी ग्राम सधारा शामिल है।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर से घायल 7 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने दो लोगों को गंभीर देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर झांसी रेफर कर दिया है। वहीं, घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+