MBBS की परीक्षा पास करने पर सेलिब्रेशन के लिए जा रहे थे तीन दोस्त, स्लिप हुई बाइक और फिर...

जालंधर। एमबीबीएस की दूसरे वर्ष की परीक्षा पास करने के बाद तीन दोस्त सेलिब्रेट करने के लिए जालंधर से फगवाड़ा की तरफ निकले थे। तभी रास्ते में इनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़कर पर जा गिरी। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Three friends died in a road accident

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा जालंधर के नेशनल हाईवे नंबर 1 पर हुआ। इसमें मारे गए युवकों की पहचान बटाला के हरकुलदीप सिंह, बठिंडा के तेजपाल सिंह और पटियाला के विनीत कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों जालंधर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एमबीबीएस के विद्यार्थी थे। बता दें कि तीनों दोस्त ने एमबीबीएस की दूसरे वर्ष की परीक्षा पास की थी और इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए 21 जनवरी को जालंधर से फगवाड़ा की तरफ निकले थे।

जालंधर-फगवाड़ा के बीच परागपुर में पेट्रोल पंप के सामने अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परागपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र मोहन साथियों समेत मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। हालांकि हादसे वाला एरिया रामा मंडी की पुलिस चौकी दकोहा (नंगल शामा) में आता है, लेकिन रामा मंडी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बारे में परागपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र मोहन और रामा मंडी थाने के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे वाली जगह से पता चलता है कि इन युवकों की बाइक की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+