पुलिस ने कार में पकड़ा 9.66 करोड़ कैश, गिरफ्तार 6 लोगों में जालंधर का पादरी भी शामिल

Jalandhar news, जालंधर। पंजाब पुलिस इन दिनों लोकसभा चुनावों से पहले अवैध धन की निकासी रोकने के लिये पूरी तरह मुस्तैद है। जगह-जगह नाके लगाये जाने के बाद भी करंसी को इधर-उधर ले जाने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। ताजा मामला पंजाब में खन्ना का है, जहां पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक जालंधर का पादरी भी है। यह पादरी जालंधर के उस पादरी का साथी बताया जा रहा है जो नन के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपए की राशी बरामद की है।

punjab police police arrested six people with nine crore rupees cash

जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ध्रुव दहिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने आरंभिक जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को जांच के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि खन्ना पुलिस ने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बाद नाका लगाया हुआ था। इन दिनों जालंधर के सभी प्रमुख नाकों पर कड़ी जांच की जा रही है। इसी के मद्देनजर डीएसपी आई हंसराज, दोराहा एसएचओ करनैल सिंह की अगुवाई में दोराहा में नेशनल हाइवे नंबर-1 पर मैकडॉनल्ड के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रहे थे,कि पुलिस ने लुधियाना की तरफ से आ रही एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार (पीबी10जीबी-0269), एक इनोवा (पीबी02बीएन-3938) और एक मारुति ब्रेज़ा (पीबी06एक्यू-8020) को रोका। गाड़ी में छह लोग सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 700 रुपए बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर यह नाका लगाया था। कारों में इतनी राशी मिलने के बाद हडकंप मच गया।

इस मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए छह लोगों में गांव प्रतापपुरा की चर्च का पादरी एंथनी पुत्र पप्पू , भिखीविंड जिला तरनतारन का रछपाल सिंह पुत्र सुक्खा सिंह, मुंबई का रहने वाला रविंदर लिंगायत उर्फ रवि, मुंबई की शिवांगी लिंगायत पत्नी रविंदर लिंगायत, अशोक कुमार पुत्र अनंत राम निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, हरपाल सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी छोटी बारादरी जालंधर का रहने वाला है। बता दें कि गिरफ्तार किया गया जालंधर की चर्च का पादरी एंथनी जालंधर के उस बिशप का साथी है, जिसने पिछले दिनों एक नन के साथ बलात्कार किया था। ध्रुव दहिया ने बताया कि आयकर विभाग के आईटीओ विमल मदान, वरिंदर कुमार और ईडी जालंधर के सहायक डायरेक्टर दीपक राजपूत को बुलाकर मामला उनके हवाले करने की कार्रवाई चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+