सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में पति के साथ हनीमून से लौटने के बाद पत्नी का चेहरा हुआ बेनकाब

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को धोखा देते हुए फरार हो गई। पहले पीड़ित पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज करवाया है। आरोपी पत्नी पहले शादी की और फिर पति के साथ हनीमून मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर गई और बाद में अपेन प्रेमी के साथ घर में रखे कैश और गहने लेकर फरार हो गई।

पहले पति के साथ सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में मनाया हनीमून

पहले पति के साथ सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में मनाया हनीमून

पीड़ित पति रमिंदर कुमार ने बताया कि वह जूते बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। 17 जनवरी साल 2016 को उनकी शादी आगरा के रहने वाले राजकुमार की बेटी गरिमा से हो गई। दोनों की शाजी जालंधर के मशहूर हवेली हेरिटेज में हुई थी। इसके बाद हम दोनों ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में हनीमून मनाने के लिए भी गए थे। शादी के बाद अक्सर वह अकेले फोन पर घंटों तक बात करती थी और मेरे परिवार वालों से ज्यादा मिलती भी नहीं थी।

पहले पति ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

पहले पति ने कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी बार-बार अपने मायके जाने की जिद्द करती थी। हमने अपनी पत्नी से अपने कारोबार और पैसों के बारे में जानकारी साझा की थी। उसको घर के कीमती सामान और पैसों के बारे में पता होता था। बीते साल दो दिसंबर को उनकी पत्नी गरिमा बिना किसी को बताए बैग पैक कर दानिश आलम के साथ ली गई। इसके बाद मैंने ईमेल के जरिए डीजीपी दफ्तर को गरिमा की गुमशुदगी के मामले में शिकायत की।

हनीमून के वक्त भी प्रेमी से करती थी बात

हनीमून के वक्त भी प्रेमी से करती थी बात

शिकायत देने के बाद थाना भार्गव कैंप में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गरिमा के घर वालों से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि वह जल्द इस मामले का हल निकाल लेंगे लेकिन किसी भी तरह की आप कानूनी कार्रवाई मत करिएगा। हालांकि लंबे इंतजार के बाद भी कुछ नहीं हुआ। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी जिस नंबर पर बात करती थी उस पर मैंने कॉल बैक किया तो पता चला कि वह किसी दानिश नाम के लड़के से बात करती थी।

प्रेमी के साथ मिलकर ले गई घर से कैश और सोना

प्रेमी के साथ मिलकर ले गई घर से कैश और सोना

रमिंदर ने बताया कि उनकी शादी से पहले गरिमा का संबंध दानिश से था। जब इस बात की जानकारी हमने गरिमा के परिजनों को दी तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ऐसी गलती कभी नहीं करेगी। लेकिन फिर भी वह उसके संपर्क में बनी रही। साथ ही उन्होंने बताया कि गरिमा के जाने के बाद जब घर का सामान चेक किया तो मम्मी-पापा के कमरे की आलमारी से मां के तीन सोने के सेट, एक सोने का सिक्का और 3.70 लाख रुपये गायब थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+