VIRAL VIDEO: युवक को रोकने की कोशिश की तो पुलिसवाले पर चढ़ा दी कार और बोनट पर लटका रहा ASI

जालंधर। पंजाब के जालंधर के मिल्क बॉर चौक में चेकपोस्ट से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जहां चेकपोस्ट पर खड़े पुलिसकर्मी पर युवक ने कार चढ़ा दी और काफी देर तक उसे घसीटता रहा। हालांकि आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, जालंधर के मिल्क बॉर चौक में नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो युवक ने एएसआई मुल्ख राज पर गाड़ी चढ़ा दी।

पुलिसवाले पर चढ़ा दी कार

पुलिसवाले पर चढ़ा दी कार

आरोपित युवक काफी दूर तक पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद युवक की गाड़ी का पीछा करते हुए एडिशनल एसएचओ गुरदेव सिंह ने कड़ी मशक्कत करके युवक को पकड़ लिया। आरोपित युवक की पहचान नकोदर रोड के रहने वाले अमोल मेहमी के रूप में हुई है। जिस कार को युवक चला रहा था वह कार उसके पिता परमिंदर सिंह के नाम पर है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से बेकरी का सामान लेने के लिए बाहर निकला था।

चालान से बचने के लिए चढ़ा दी कार

चालान से बचने के लिए चढ़ा दी कार

उसके पास कर्फ्यू पास नहीं था। चौक पर जब पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालान बचाने के लिए उसने एएसआई को टक्कर मारते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब से पहले भी पुलिस से बदसलूकी की कई खबरें सामने आई हैं। पिछले दिनों पंजाब के पटियाला शहर में स्थित सब्जी मंडी में कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू पास मांगने पर निहंग सिंखों की पुलिस से झड़प हो गई थी। इस दौरान निहंग सिख ने हमला करके एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था।

एएसआई हरजीत सिंह का काट दिया था हाथ

एएसआई हरजीत सिंह का काट दिया था हाथ

इसके बाद एएसआई हरजीत सिंह की हालत खराब हो गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने उनके कटे हाथ को जोड़ दिया था। देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 37 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 37 हजार 336 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1218 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 9 हजार 991 लोग ठीक भी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+