आशिक के साथ तीन बच्चों की मां ने बेटे की आंखों के सामने पति का घोंट दिया गला, मासूम ने किया खुलासा
फिल्लौर। पंजाब राज्य के जालंधर जिले के फिल्लौर इलाके में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा करते हुए बताया कि तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर 12 साल के बेटे के सामने अपने पति की गला घोंट कर हत्या कर दी और घर के पास ही पेड़ से शव को टांग दिया।

पेड़ से लटका मिला शव
पूरी घटना फिल्लौर सतलुज नदी के पास बने रेलवे फाटक के क्वार्टर की है। जब सुबह के वक्त लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। शव की सूचना मिलते ही जीआरपी के एसएचओ और फिल्लौर थाने से एसएचओ सुक्खा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को भी पहले ऐसा लगा कि मृतक ने आत्महत्या की है। लेकिन बाद में पता चला कि इस हत्या का चश्मदीद गवाह भी है।

पास के युवक से शुरू हो गया अवैध संबंध
जांच में पता चला कि उक्त क्वार्टर रेलवे के एक कर्मचारी का है, जिसने दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर टूनी लाल को किराये पर दे रखा था। टूनी लाल पत्नी किरण और दो बच्चों के साथ वहीं रहता था। उनकी एक बेटी भी थी, जिसकी शादी हो चुकी है। पत्नी किरण का संबंध फिल्लौर रेलवे स्टेशन के पास रह रहे रवि नाम के युवक से बन गया था, जिसको लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था।

एक बार पहले भी भाग चुकी थी पत्नी
करवाचौथ के दिन किरण अपने प्रेमी के साथ नकद, जेवरात और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गई। पता लगने पर टूनी लाल ने पुलिस को शिकायत दी। अगले ही दिन पुलिस ने फिल्लौर के मुख्य सड़क से मोटरासइकिल ढूंढ कर टूनी लाल को सौंप दी। लेकिन अगले दिन वृहस्पतिवार की सुबह टूनी लाल का शव पेड़ पर मिला तो पुलिस कोो पहले सारा मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जैसे ही मृतक के बेटे ने पुलिस को सारी जानकारी दी। मामला आत्महत्या से हत्या में बदल गया।

बेटे ने किया हत्या का खुलासा
मृतक का बेटा विकास ने बताया कि बुधवार की रात को उसके पिता शराब पीकर घर आए। थोड़ी ही देर बाद किरण, उसका प्रेमी रवि और कुछ लोग उसके घर में आए और उसके पिता टूनी लाल से लड़ाई करने लगे। सभी लोग मिलकर उसे पीटते हुए बाहर ले गए और गला घोंटकर शव को पेड़ से लटका दिया। घटना की सारी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने किरण, रवि और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications