Jalandhar Upchunav: 'AAP' ने तोड़ा कांग्रेस का गढ़, कांग्रेस-भाजपा को कठिन होगी 2024 की राह

पंजाब के जालंधर सीट पर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील ​कुमार रिंकू करीब 58 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। जालंधर कांग्रेस का गढ़ है, जबकि भाजपा ने भी इस पर पूरी जोर आजमाइश की थी।

jalandhar Susheel kumar rinku

Jalandhar Upchunav: 2023: कांग्रेस के अभेद गढ़ माने जानी वाली जालंधर लोकसभा सीट पर अब आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। बीते रोज आए नतीजों में AAP के सुशील ​कुमार सिंह करीब 58 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। सबसे अहम बात की चुनाव से ठीक 35 दिन पहले ही रिंकू कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए और अब सांसद बन गए हैं। यहां अरविंद केजरीवाल की प्लानिंग और मेहतन रंग लाई और वे जनता को आप को वोट करने के लिए प्रेरित कर सके।

पंजाब में जालंधर के रास्ते आम आदमी पार्टी ने लोकसभा में फिर एंट्री ली है। नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू काफी लंबे समय से कांग्रेस लीडर रहे हैं। एनवक्त पर उनकी AAP में एंटी और उनको टिकट दिए जाने के बाद से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सांसद का चुनाव लड़ाने के लिए ही उनकी एंट्री कराई गई हो। इस सीट पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी ताकत लगा दी थी, वे खुद चुनाव के वक्त यहां डेरा जमाए रहे। उन्होंने जनता को बस इतना कहा था कि आपके काम हमें करना है, कृपया AAP को वोट कीजिए। उन्होंने जालंधर में लगातार रोड शो कराए, जनसभाओं में खुद मौजूद रहे। उन्होंने खुले मंच से कहा था कि कांग्रेस अहंकारी हो गई है, कोई बड़ा नेता यहां चुनाव-प्रचार तक के लिए नहीं आया।

Recommended Video

    Jalandhar Byelection: AAP की जीत पर क्या बोले Kejriwal और Bhagwant Mann? | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल के बड़े चेहरे भी कुछ न कर सके

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस ने काफी प्लानिंग की थी। चूंकी यह उसका गढ़ था, लेकिन उससे चूक हो गई। इधर भाजपा ने पंजाब में पैठ बढ़ाने और सीट जीतने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखंड सहित कई बड़े नेताओं को अपने साथ जोड़ा था, बावजूद इसके बीजेपी को कोई फायदा नहीं हो सका। अकादी दल ने बसपा से गठबंधन किया था, लेकिन दलित वोटर उनके साथ नहीं गया। बीजेपी और अकाली दल का एकला चलो राग भी उनके लिए नुकसान दायक रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+