शराब की 300 पेटियां छुपाकर हिमाचल से ला रहे थे पंजाब, पुलिस ने रास्ते में किया जब्त
जालंधर। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश से दुबे-चुपके शराब पंजाब लाई जाती है। 2 तस्कर जब इसी तरह शराब की 300 पेटियां पंजाब के जालंधर ला रहे थे, तो पुलिस और एक्साइज विभाग को पता चल गया। जिसके बाद पुलिस और एक्साइज विभाग ने तस्करी कर लाई गई शराब को सिटी में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

300 पेटी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सीपी गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि, जालंधर सिटी में हिमाचल प्रदेश से शराब की सैकड़ों पेटियां लाई जा रही थीं। जिन्हें बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, हमें ये सूचना मिल रही थी कि, शहर में तस्करी कर लाई गई शराब सप्लाई की जाती है। जिसके आधार पर नजर रखनी शुरू की, और अब पुलिस एवं एक्साइज विभाग ने ऐसे नेटवर्क को धर लिया है। उन्होंने बताया कि, हमारी पुलिस टीम ने 300 पेटी शराब बरामद की है।

दो शराब ठेकेदार भी किए गए नामजद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उक्त केस में शराब ठेकेदार रमन और पवन को नामजद किया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी जसबीर सिंह वासी कतनी गेट (करतारपुर) और गुरदीप सिंह से पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में थाना डिवीजन नंबर-एक में केस दर्ज किया गया है।
सीज की गई थी 39.62 लाख लीटर शराब
इसी साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब राज्य में 39.62 लाख लीटर शराब सीज की गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने बताया था कि, पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अलग-अलग इनफोरसमेंट टीमों की तरफ से उचित कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा था कि, आचार संहिता लगने के बाद राज्यभर में 329.49 Cr की वस्तुएं जब्त की गईं। निगरानी टीमों ने 22.34 करोड़ की 39.62 लाख लीटर शराब जब्त की।












Click it and Unblock the Notifications