राजस्थान में विवादों में आई युवा कांग्रेस की नियुक्तियां, युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने उठाए सवाल
जयपुर, 5 सितम्बर। राजस्थान युवा कांग्रेस में नियुक्तियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने सवाल उठाए है। लांबा ने ट्वीट कर लिखा कि क्या यही भारतीय युवा कांग्रेस का आंतरिक लोकतंत्र बचा है। जो युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं है। वे बिना संगठन चुनाव के सीधे प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बन गए है। बीवी श्रीनिवास व कृष्णा अल्लावारू को नियुक्तियों पर फिर से विचार करना चाहिए।

युवा कांग्रेस में की गई थी नियुक्तियां
राजस्थान में युवा कांग्रेस में रविवार को विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई थी। इसमें 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष और 1 महासचिव बनाया गया है। युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीतराम लाम्बा ने इस पर ऐतराज जताया है। लाम्बा का कहना है कि इनमें से कुछ लोग पार्टी में सक्रीय कार्यकर्ता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications