Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लागू हुआ तो राजस्‍थान में यूं बदल जाएगी सियासी तस्‍वीर

Women Reservation Bill: राजस्‍थान विधानसभा में 200 सीट हैं। महिला आरक्षण बिल लागू होने पर मौजूदा महिला विधायकों की संख्‍या 27 से बढ़कर कम से कम 66 तक पहुंच जाएगी।

Women Reservation Bill impact on Rajasthan: भारत के नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो चुका है। 19 सितंबर 2023 को विशेष सत्र में केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल) लेकर आई है। 33% आरक्षण वाला यह बिल पास होता है तो लोकसभा व विधानसभाओं में नारी शक्ति की सियासी तस्‍वीर बदल जाएगी।

बात अगर राजस्‍थान के संदर्भ में करें तो यहां विधानसभा की 200 सीटें हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। मतलब ये हुआ कि 200 में से कम से कम 66 सीटों पर महिलाएं विधायक बनेंगी। हालांकि अनारक्षित सीटों पर भी जीत दर्ज करने से यह संख्‍या बढ़ भी सकती है।

Women MLA in Rajasthan

राजस्‍थान में कितनी महिला विधायक?

वर्तमान में राजस्‍थान में महिला विधायकों की संख्‍या 27 है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेट से 15, भाजपा से 10, आरएलपी व अन्‍य की ओर से एक-एक महिला विधायक बनकर विधानसभा पहुंचीं।

राजस्‍थान में कितनी महिला सांसद?

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। महिला आरक्षण बिल लागू होने के बाद 33 प्रतिशत के हिसाब 8 आठ महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगीं। मतलब कम से कम आठ महिलाएं सांसद बनेंगी। वर्तमान में राजस्‍थान में तीन ही महिला सांसद हैं। रंजीता कोली, जसकौर मीणा व दीया कुमारी तीनों भाजपा से सांसद हैं।

Women Reservation Bill Rajasthan 2023

राजस्‍थान में महिला विधायकों की सूची

1. अनिता भदेल (2) भाजपा अजमेर दक्षिण (अजा) अजमेर
2. इन्दिरा देवी (18) आरएलटीपी मेड़ता (अजा) नागौर
3. इन्‍द्रा (19) इनेकां बामनवास (अजजा) सवाई माधोपुर
4. कल्‍पना देवी (23) भाजपा लाडपुरा कोटा
5. दीप्ति किरण माहेश्‍वरी (27) भाजपा राजसमन्द राजसमन्द
6. कृष्‍णा पूनियाँ (29) इनेकां सादुलपुर चूरू
7. गायत्री देवी त्रिवेदी (30) इनेकां सहाड़ा भीलवाड़ा
8. गंगा देवी (35) इनेकां बगरू (अजा) जयपुर
9. प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत (37) इनेकां वल्लभनगर उदयपुर
10. चन्‍द्रकान्‍ता मेघवाल (52) भाजपा केशोरायपाटन (अजा) बूंदी
11. जाहिदा खान (59) इनेकां कामां भरतपुर
12. सुश्री दिव्‍या मदेरणा (70) इनेकां ओसियां जोधपुर
13. सुश्री रीटा चौधरी (76) इनेकां मण्डावा झुंझुनू
14. निर्मला सहरिया (81) इनेकां किशनगंज (अजजा) बारां
15. मंजू देवी (113) इनेकां जायल (अजा) नागौर
16. मनीषा पंवार (116) इनेकां जोधपुर जोधपुर
17. ममता भूपेश (117) इनेकां सिकराय (अजा) दौसा
18. मीना कंवर (124) इनेकां शेरगढ़ जोधपुर
19. रमीला खडि़या (131) निर्दलीय कुशलगढ़ (अजजा) बांसवाड़ा
20. वसुन्‍धरा राजे (157) भाजपा झालरापाटन झालावाड़
21. शकुन्‍तला रावत (167) इनेकां बानसूर अलवर
22. शोभा चौहान (170) भाजपा सोजत (अजा) पाली
23. शोभारानी कुशवाह (171) भाजपा धौलपुर
24. संतोष (173) भाजपा अनूपगढ़ (अजा) गंगानगर
25. सुश्री सिद्धी कुमारी (180) भाजपा बीकानेर पूर्व बीकानेर
26. सूर्यकांता व्‍यास (191) भाजपा सूरसागर जोधपुर
27. सफिया जुबेर (200) इनेकां रामगढ़ अलवर

राजस्‍थान में महिला मतदाता

राजस्‍थान में जनवरी 2023 में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के वक्‍त मतदाताओं की कुल संख्‍या 5 करोड़ 18 लाख 81 हजार के पार चली गई है। जबकि साल 2018 में 4 करोड़ 76 लाख 72 हजार थी। पांच साल में 42 लाख 8 हजार से ज्‍यादा वोटर बढ़े हैं।

महिला वोटरों की संख्‍या 2 करोड़ 48 लाख है। साल 1957 के राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्‍या महज 40.71 लाख थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+