Rajasthan में राहुल गांधी के साथ पारम्परिक पोशाक में पैदल चली महिला, जानिए कौन है पैदल चलने वाली शरदो गुर्जर
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिला सशकितकरण की सामने आई है। करौली की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरदो गुर्जर की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Rajasthan में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर सामने आई है। यात्रा के दौरान कोटा में गुरुवार को महिला कांग्रेस की करौली जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर राजस्थानी संस्कृति के परिधान लहंगा लुगड़ी पहनकर यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से कई मुद्दों पर बातचीत की।

पायलट ने पीछे मुड़कर आवाज देकर बुलाया
करौली की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के पीछे भीड़ में चल रही थी। इसी दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पीछे मुड़कर कर शरदो गुर्जर को आवाज लगाई। पायलट ने उन्हें आगे आने के लिए इशारा किया। इसके बाद वह आगे आकर राहुल गांधी और पायलट के बीच चलने लगी। शरदो गुर्जर के भारत जोड़ो यात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राहुल के साथ करीब 3 मिनट तक पैदल चली शरदो गुर्जर
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करौली की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर राहुल गांधी के साथ तकरीबन 3 मिनट तक पैदल चली। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और पायलट से बातचीत भी की। शरदो गुर्जर ने यात्रा में पैदल चलने के दौरान राहुल गांधी और सचिन पायलट को करौली की समस्याओं से अवगत कराया।













Click it and Unblock the Notifications