पड़ोसी चुरा ले जाता था अन्तर्वस्त्र, महिला ने उसे पकड़ने के लिए लगाए CCTV कैमरे में कैद हुआ यह VIDEO

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी व शर्मनाक हरकत का अनूठा मामला सामने आया है। एक ऐसा युवक पकड़ा गया है, जो महिला के चुरा अंडरगारमेंट्स ले जाता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जयपुर के सोडाला थाना इलाके की है। यहां पर एक महिला कई दिन से परेशान हो रही थी। उसके समझ नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे हो रहा है। कौन कर रहा है।

सुबह कपड़े सुखाती शाम को गायब मिलते

सुबह कपड़े सुखाती शाम को गायब मिलते

दरअसल, महिला सुबह छत पर कपड़े सुखाती और शाम को लेने जाती तब अन्तवस्त्र गायब मिलते। यही नहीं बल्कि अगले दिन कटी-फटी हालत में छत पर ही पड़े मिल जाते। शुरुआत में तो महिला ने सोचा कि किसी बंदर की हरकत होगी या आंधी की वजह से ये सब हुआ होगा, मगर ऐसी घटना आए दिन होने पर महिला ने परिजनों को इसके बारे में बताया।

चुपके से छत पर लगाए दो कैमरे

चुपके से छत पर लगाए दो कैमरे

वारदात का तरीका देख लगा था कि इसे कोई व्यक्ति जान बूझकर अंजाम दे रहा है। इसलिए उस शख्स को पकड़ा जाना चाहिए। महिला ने चुपके से छत पर 2 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। दो-तीन दिन तो कोई घटना नहीं हुई, मगर अन्तर्वस्त्र चुराने वाला आदत से मजबूर था। इसलिए उसने फिर वारदात की। इस बार वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो दो घर दूर का पड़ोसी था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी युवक का नाम मुकुल बताया जा रहा है। महिला ने फुटेज पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद से युवक को पकड़कर जेल भिजवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+