6 फीट की दीवार फांदकर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के गर्भगृह तक पहुंची महिला करने लगी ऐसी हरकतें

जयपुर। छोटी काशी के प्रथम पूज्य मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। महिला आरती के समय मंदिर के गर्भगृह तक जा पहुंची और ड्रामेबाजी करनी शुरू कर दी लेकिन इसी बीच मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई।

छाया आने की करने लगी नौटंकी

छाया आने की करने लगी नौटंकी

दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी 2019 के दिन अलग अलग समय में मंदिर के पट खुलने पर आरती का सिलसिला शुरू होता और भक्त गणपति बप्पा की एक झलक आंखों में कैद करने को आतुर होते हैं लेकिन इसी बीच शाम 4 बजे जब मंदिर के पट खुले और आरती होने लगी तभी एक महिला करीब 6 फीट की दीवार फांदकर 4.09 बजे मंदिर के गर्भगृह में जा पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए महिला गणेश जी की प्रतिमा तक पहुंचने लगी। तभी वहां मौजूद अन्य पुजारियों ने महिला को पकड़ लिया लेकिन इसी बीच महिला छाया आने की नौटंकी करते हुए नाचने लगी।

घसीटकर निकालना पड़ा बाहर

घसीटकर निकालना पड़ा बाहर

एक तरफ अन्य पुजारी भगवान गणपति की आरती कर रहे थे और महिला ड्रामेबाजी कर रही थी। तभी एक अन्य पुजारी महिला को पकड़कर दूर करने की कोशिश करते है लेकिन महिला पुजारी पर ही हाथ उठाने की कोशिश करती है। इसी बीच महिला अपने बेग को भी नंदी पर रख देती है। तभी मामला बिगड़ जाता है और आनन फानन में पुलिसकर्मी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर महिला को घसीट कर बाहर कर देते हैं।

मानसिक रूप से विक्षिप्त है महिला

मानसिक रूप से विक्षिप्त है महिला

हालांकि इस महिला को विक्षिप्त महिला बताया जा रहा है लेकिन फिर भी सवाल खड़ा होता है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच ये महिला मंदिर के गर्भगृह में कैसे पहुंच गई जहां स्वर्ण मुकुट धारण किए चांदी के सिंहासन पर विराजमान श्रीगणेश थे? जबकि मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए 6 DFMD और 6 HSMD की व्यवस्था के दावे किए गए हैं और मंदिर द्वारा 56 क्लोज सर्किट कैमरे भी लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+