राजस्थान में दोपहर 3 बजे तक हुआ 45 प्रतिशत मतदान

दोपहर 3 बजे- मतदान केंद्रों पर भीड़ नजर आ रही है। दोपहर 3 बजे तक 45 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। भाजपा की वसुंधरा राजे और कांग्रेसी अशोक गहलौत ने भी अपने वोट डाले।
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने राज्य के मतदाताओं से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर और दबाव के अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। वहीं चुरु विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने के कारण अब मतदान 13 दिसंबर को होगा। बीएसपी उम्मीदवार की मौत की वजह से चुरु में वोटिंग की तारीख बढ़ाई गई है।
वहीं आयोग की तरह से संवेदनशील पोलिंग बूथों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। निगरानी रखने के लिए भारी सुरक्षा बल की तौनाती की गई है।आकड़ों में देखें तो राज्य में 47 हजार 223 मतदान केंद्रों पर 4 करोड़ 8 लाख 29 हजार 330 मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार 208 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 92 लाख 75 हजार 918 महिला मतदाता हैं। राज्य में कुल 1 लाख 3 हजार 171 सर्विस वोटर्स हैं जिनमें 71 हजार 822 पुरुष एवं 31 हजार 349 सर्विस महिला मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications