Rajasthan : कोटा-सिरोही के SP बदले, नगर निगम चुनाव में कांग्रेस कार्यकताओं पर हुआ था लाठीचार्ज

जयपुर। बीती रात राजस्थान पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। कोटा समेत दो जिलों में नए एसपी लगाए गए है। लोग कोटा शहर एसपी के तबादले को हाल ही सम्पन्न हुए नगर निगम चुनाव में हुए लाठीचार्ज की घटना से जोड़कर भी देख रहे हैं।

rajasthan IPS transfer

आठ दिन पहले कोटा में मेयर के चुनाव के दौरान लाठीचार्ज होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी नाराजगी जाहिर जताई थी। वहीं, पूरे मामले की जांच राजस्थान सरकार ने गृह सचिव एनएल मीना को सौंपी थी।

बता दें कि बुधवार रात राजस्थान में आईपीएस के तबादले किए गए हैं। सिरोही एसपी पूजा अवाना का ट्रांसफर सीआईडी सीबी में किया गया है। इनके स्थान पर हिम्मत अभिलाष टांक को सिरोही का नया एसपी बनाया गया है जबकि कोटा शहर एसपी पद पर डॉ. विकास पाठक को लगाया गया है। यहां से एसपी गौरव यादव का पुलिस मुख्यालय में तबादला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+